विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से एक आत्मीय व शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक रामसहाय वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, क्षेत्रीय विकास की योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की और उन्हें विकास कार्यो से अवगत करवाया। मुलाकात के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने क्षेत्र के ढांचागत विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में राजस्थान बहुत ही तेज गति से प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और राज्य में हो रहे चहुंमुखी विकास को देखकर हर नागरिक का हृदय गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से लुहारा से हरभांवता, चनानी ब्रजलालपुरा से कौथून, गुंसी से ब्रजलालपुरा, राहोली, सिरस से बस्सी, विजयपुरा से कनेसर, मंडालिया से नला, अभयपुरा से खंडवा एवं कांटोली से बड़ागांव तक सडक़ निर्माण कार्य, निवाई में ट्रोमा होस्पिटल व पोलिटेक्निक काॅलेज, नटवाड़ा मंदिर के बजट एवं पीपलू में हाॅस्पिटल व कृषि उपज मंडी के निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यो पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी विधायक द्वारा उठाए गए सभी विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ निवाई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया। इस चर्चा को लेकर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, नटवाड़ मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, नारायण यादव, आशाराम डोई, नवरत्न शर्मा सोहेला, रमाकांत शर्मा, हनुमान गुर्जर, एडवोकट रमेश शर्मा, जयनारायण कुमावत, गिर्राज जाट, शहर मंत्री जितेंद्र विजयवर्गीय, लक्ष्मण खटाना, गजानंद खटीक, श्योजीराम फोजी व सत्यनारायण जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!