निवाई (लालचंद माली): गांव थूनी के जंगलों में अचानक भीषण आग लगने से हडकंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते झाडियों सहित कई हरे-भरे पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी वनस्पति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना फायरमैन अजय यादव, दिलखुश गुर्जर, धोलूराम मीणा एवं चालक हरिनारायण मीणा तुरंत दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि तेज हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थीं। दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देत हुए करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफलता प्राप्त की। अग्निशमन दल के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते टीम मौके पर नहीं पहुंचती, तो तेज हवाओं के चलते आग विकराल रूप धारण कर लेती और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की पूरी आशंका थी। समय पर की गई कार्रवाई से एक बडा हादसा टल गया।
3/related/default