नो-एंट्री में घुसा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में नो-एंट्री के दौरान एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाही और नशे में वाहन चलाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीगंगानगर निवासी कमल मित्तल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे इण्डेन गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक नो-एंट्री समय में शहर में प्रवेश कर गया। इस दौरान ट्रक चालक ने प्रार्थी की बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी और साइड से घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक नहीं रुका। इसके बाद पीछा कर लालजी होटल के सामने ट्रक को रुकवाया गया। वहां भी चालक ने लापरवाही जारी रखते हुए बोलेरो को दोबारा टक्कर मार दी,जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रार्थी ने चालक को पकड़कर कोटगेट थाने पहुंचाया, जहां सामने आया कि चालक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रवीण को सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!