निवाई (लालचंद माली): क्षेत्र में केवल राजस्व विभाग ही नहीं, बल्कि पंचायत राज भी भ्रष्टाचार की चपेट में है।
*रात्रि चौपाल में हंगामा*
हाल ही में खंडवा रात्रि चौपाल में विधायक रामसहाय वर्मा ने जिला कलेक्टर टीना डाबी के सामने ही कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
*बीडीओ और सरपंच पर कार्रवाई*
विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजन्ती बैरवा और प्रशासक बजरंग लाल बैरवा के खिलाफ भी पीएम आवास योजना में गड़बड़ी और अन्य मामलों में जिला कलेक्टर स्तर पर जांच शुरू हो चुकी है।
*क्या होगा न्याय*
एक ओर सरकार 'जीरो टॉलरेंस' का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर निवाई के ये मामले प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं। जिस तरह से 2 लाख के सौदे की आड़ में 57 लाख से अधिक की जमीन का गबन करने का प्रयास हुआ, उसने आम जनता के भरोसे को तोड़ दिया है। अब क्षेत्र की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में दोषियों को सजा मिलेगी या रसूख के आगे कानून फिर बौना साबित होगा।