युवक के साथ की मारपीट, नकदी लूटी और मोबाइल तोड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के हदां थाना क्षेत्र के टोकला गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटने और मोबाइल फोन तोडऩे का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी दिनेश पुत्र रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 1 मई को सुबह करीब 9 बजे टोकला गांव में जगदीश, कालूराम और राकेश पुत्र सोनाराम ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका कैमरा तोड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 7 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए और उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीडित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!