बीकानेर: शहर के गंगाशहर थाना इलाके में देर रात एक कुटिया में दस दिन पुराना शव मिला है। बताया जा रहा है कि उदयरामसर बाईपास स्थित आसोपा धोरे के पास बनी एक कुटिया में साधु का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक को मणिनाथ बाबा के नाम से जाना जाता था। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ पहुंचकर सहायता कार्य में जुट गए। इसके बाद गंगाशहर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल हरसुखराम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
3/related/default