भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झुंझुनूं में जश्न का माहौल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार उत्सव मनाया। चुना चौक स्थित रामलीला मैदान के सामने सोमवार को विजय उत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जहां आतिशबाजी, मिठाई वितरण और भारत माता के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भाजपा के रंग में रंग गया। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि भाजपा की यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकासवादी सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और यही कारण है कि जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। विजय उत्सव का आयोजन गायत्री शर्मा एवं विनोद राजपूत के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुना चौक समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत आमजन के विश्वास और पार्टी की नीतियों की स्वीकार्यता का प्रमाण है।इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट पंकज बावलिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, बंटी सोनी, गोपी पुरोहित, गायत्री पुजारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक विजय उत्सव का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!