जागरूकता रथ से ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम रथ अभियान के तहत कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वैन जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि एलईडी वैन ग्राम पंचायत वनस्थली, पलेई, मूण्डिया, बिडोली, चनानी व हनौतिया के दर्जनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रथ में लगी एलईडी स्क्रीन पर आमजन को 13 सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं और सुझाव के लिए रखी सुझाव पेटिका में ग्रामीणों ने अपने सुझाव पत्र डाले। इस अवसर पर तहसीलदार नरेश गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार जाट, उपाध्यक्ष कालूराम लुनिया, प्रशासक रविकांत पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी कमलेश लक्षकार, हल्का पटवारी, अन्ना जैन, ग्राम विकास अधिकारी चिरंजीलाल सैनी, कनिष्ठ सहायक प्रियंका गौतम, कृषि पर्यवेक्षक मनीता यादव, पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, वार्ड पंच गिरिराज गुर्जर व कैलाश गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!