पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आज बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन व युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जो जन कल्याण युवा संस्थान, शाखा पिलानी एवं श्रीमती इन्द्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत, पिलानी के संयुक्त तत्वावधान में "साइबर अपराध और धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता" विषय पर यह सेमिनार आयोजित होगा। कार्यक्रम राजस्थान पुलिस, जिला झुंझुनूं के सौजन्य से किया जा रहा है। जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं माननीय कावेन्द्र सिंह सागर, आईपीएस उपस्थित रहेंगे। सेमिनार में ईशान मिश्रा सीनियर एडवोकेट राजस्थान हाई कोर्ट, जयपुर और झुंझुनूं साइबर सेल के विशेषज्ञ अशोक कुमार द्वारा द्वारा OTP फ्रॉड, UPI स्कैम, फिशिंग अटैक, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचने के उपाय बताए जाएंगे। सेमिनार का शुभ आरंभ श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेतन के सभागार में माननीय कावेन्द्र सिंह सागर, आईपीएस पुलिस अधीक्षक झुंझुनू द्वारा सुबह 11.30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। डॉ.अशोक वर्मा प्राचार्य श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत, पिलानी ने बताया कि वर्तमान में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों, युवाओं व आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्रबुद्धजन एवं अधिकारीगण भाग लेंगे।
आज पिलानी में होगा साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार, एसपी झुंझुनू होंगे मुख्य अतिथि
By -
May 08, 2026
0
Tags: