रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के उद्देश्य से बाला ग्राम में विज्ञान आधारित पोषण तत्व एवं अन्य कृषि इनपुट प्रबंधन को अपनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तथा जैविक एवं रासायनिक इनपुट के संतुलित प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उद्यान विशेषज्ञ डॉ.पवन कुमार पारीक ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक तरीके से पोषण तत्व प्रबंधन अपनाने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होती है तथा अनावश्यक लागत में भी कमी आती है। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थय कार्ड के महत्व, सूक्ष्म पोष्क तत्वों के उपयोग तथा उर्वरकों के सही समय और उर्वरकों के सही समय और मात्रा के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। शस्य वैज्ञानिक बिरम सिंह गुर्जर ने किसानों को कीटनाशकों एवं अन्य कृषि इनपुट का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने की सलाह दी। किसानों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से किसानों को नई तकनीकों को समझने और अपनाने में सहायता मिलती है।
कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना द्वारा बाला ग्राम में जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
By -
May 22, 2026
0
Tags: