सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): यूनिक निजी शिक्षक संगठन राजस्थान के तत्वावधान में भाग्यश्री क्लासेज सूरौठ के कैंपस में प्रथम निजी शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मास्टर प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में करौली, दौसा, भरतपुर समेत 5 जिलों के 200 से अधिक निजी शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने निजी शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी, न्यूनतम वेतन और पीएफ ईएसआई की मांग प्रमुखता से उठाई। सम्मेलन में निजी शिक्षकों को कर्मचारी का दर्जा देने, बिना जांच व 3 महीने का नोटिस दिए नौकरी से न निकालने, 5 साल सेवा पूरी करने पर ग्रेच्युटी का भुगतान करने, हर महीने की 5 तारीख तक बैंक खाते में सैलरी ट्रांसफर करने, साल में 12 सीएल, 15 मेडिकल लीव व सरकारी छुट्टियों की सुविधा देने, महिला शिक्षकों के लिए 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश पूरी सैलरी के साथ देने, मई-जून की छुट्टियों का पूरा वेतन देने, निजी शिक्षकों की शिकायत के लिए जिला स्तर पर सुरक्षा आयोग बनाने तथा समान कार्य-समान वेतन देने की मांग निजी शिक्षकों की ओर से की गई। सम्मेलन में मास्टर प्रकाश अग्रवाल, गौरव सिंघल, लवकुश, रिंकू शर्मा, धम्मू पटेल, हेमंत कुमार आदि ने विभिन्न जिलों से आए निजी शिक्षकों का सम्मान किया।
3/related/default