सवाई माधोपुर (श्रीराम इंदौरिया): हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार, सृजन व कला संस्कृति तथा शैक्षणिक सेवा कार्यों हेतु प्रोफेसर डॉ.मधु मुकुल चतुर्वेदी को राजा राम मोहन रॉय स्मृति सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय, आगरा द्वारा महान समाज सुधारक राजा राम मोहन रॉय की जयंती के अवसर पर प्रो.चतुर्वेदी को संस्था के अध्यक्ष डॉ.मुकेश कुमार वर्मा, सचिव तिरवर नाथ, विधिक सलाहकार डॉ.नरेश कुमार सिहाग तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना देवी द्वारा राजा राम मोहन रॉय स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रो.चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रो.चतुर्वेदी अनेक शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। उन्होंने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है तथा अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उन्हें भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 125 बार सम्मानित किया जा चुका है। उनकी 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वे अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।
प्रोफेसर मधु मुकुल चतुर्वेदी को राजा राम मोहन रॉय स्मृति सम्मान
By -
May 22, 2026
0
Tags: