रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): देव नगरी दातवाडा में प्राचीन शक्तिपीठ माँ हिंगलाज मंदिर में पंचमी के शुभ अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 52 वीर मामाजी के भोपाजी देवाजी के सानिध्य मे उपासक भीमाराम जी देवासी ने जैसे ही ध्वजा चढ़ाई तो हिंगलाज मां के प्रांगण में ढोल नगाड़ों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। धार्मिक आयोजन में गुजरात, राजस्थान के गाँवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ हिंगलाज के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। ध्वजारोहण के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर में विशेष सजावट की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने माँ हिंगलाज की आराधना कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
देव नगरी दांतवाड़ा में माँ हिंगलाज मंदिर में चढ़ाई ध्वजा, जयकारों से गूंजा आसमां
By -
May 22, 2026
0
Tags: