प्राचीन शिव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सुंदर नगर ढाणा में बगीचे वाले हनुमान जी के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन मुख्य यजमान कैप्टन सज्ज्ज्न सिंह निर्वाण एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु कंवर के मुख्य यजमानत्व में विधिपूर्वक हुवा। इस अवसर पर आचार्य पंडित योगेश शर्मा एवं रणजीत योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार से गणपत्यादि देवताओं का आवाहन कर भूमि पूजना करवाया। कैप्टन सज्जन सिंह निर्वाण ने बताया की यहां सुंदर नगर बगीचे बालाजी के सामने प्राचीन कुएं के समीप पुरातन शिवजी का मंदिर था, समीप ही बालाजी का मंदिर कुएं का है। भगवान भोलेनाथ की प्राचीन मूर्ति जेसीबी से खुदाई के दौरान निकली। कैप्टन सज्जन सिंह निर्वाण के दादाजी फूल सिंह निर्वाण पिताजी हवलदार अमर सिंह निर्वाण, माताजी श्रीमती संतरा देवी कंवर, उनकी चौथी पीढ़ी में संकल्पित भव्य शिव मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुवा। इस अवसर पर कैप्टन माल सिंह निर्वाण, मूल सिंह, सुमेर सिंह, सत्यवीर सिंह, भरत सिंह, समाजसेवी शेर सिंह, कुंवर अजयपाल सिंह, ताराचंद गुर्जर, रणवीर, मुकेश, रघुवीर गुर्जर, जगदीश भक्त गोपाल स्वामी, विजय सिंह, राजू सहित बहुत से श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!