श्री श्याम शरणम् आश्रम में निकिता सैनी बनी संस्थान मैनेजर

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रेलवे स्टेशन के पास स्थित जन सहयोग से संचालित श्री श्याम शरणम् आश्रम में निकिता सैनी को संस्थान मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आश्रम परिवार एवं सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त मैनेजर निकिता सैनी ने इस जिम्मेदारी के लिए संस्थान के संस्थापक, संरक्षक व सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे संस्था से जुड़कर सेवा कार्यों में सहयोग करें तथा अपने आसपास ऐसे लोगों की जानकारी दें, जिन्हें सहारे की आवश्यकता है। इसके लिए आश्रम की 24x7 हेल्पलाइन 8764887808 जारी की गई है। सूचना मिलने पर आश्रम की टीम संबंधित व्यक्ति को आश्रम लाकर आवास, भोजन, वस्त्र और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। संस्थापक अनिल शर्मा (भारती) ने कहा कि यह आश्रम केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक संकल्प है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!