किसान महापंचायत ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को जल यात्रा का सौंपा निमंत्रण

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): किसान महापंचायत ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को जल यात्रा का निमंत्रण सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष किसान महापंचायत दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि इस दौरान एसडीएम से जल यात्रा के रात्रि विश्राम व रात्रि चौपाल के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन उपलब्ध करवाने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा के अतिरिक्त तहसीलदार नरेश गुर्जर, डीवाईएसपी रवि कुमार शर्मा, थानाधिकारी घासीराम मीणा, सदर थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा को 27 मई से गांव गांव जल यात्रा का निमंत्रण सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी, जामडोली, सेदरिया, भांवता चतुर्भुजपुरा व पलेई में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल मीणा मुंडिया, गोविंद राम चौधरी, शंकर मीणा, राजाराम पहाड़ी व गिरिराज सिंह चौहान उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!