जयपुर: जनगणना 2027 के प्रथम चरण मे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य अन्तर्गत तहसिल जालसू, ब्लॉक संख्या-0022 के परिवारों को स्व-गणना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर, उन्हे स्व-गणना करने हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ समय-सीमा से पूर्व ही शत-प्रतिशत स्व-गणना कार्य कराने पर प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने शुक्रवार को प्रगणक एवं अध्यापक, रा.प्रा.विद्यालय, मुंडिया, जालसू सुनील कुमार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कलक्टर द्वारा सुनील द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता से जनगणना 2027 के किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का जनगणना 2027 से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा अनुसरण करने हेतु कहा गया।
इस दौरान चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार, जालसू नेहा चौधरी, संयुक्त निदेशक एवं उप जिला जनगणना अधिकारी बाबू लाल मीणा, सहायक निदेशक सांख्यिकी एवं प्रभारी जिला जनगणना प्रकोष्ठ सौमदत्त मांडेया, प्रोग्रामर लक्ष्मण चौधरी, एएसओ विजय कुमार शर्मा, एएसओ प्रमोद कुमार गुप्ता, एएसओ नीकिता अग्रवाल उपस्थित थी।