पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि सहायक कर्मचारी किस प्रकार दिन-रात परिश्रम कर विद्यालय के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किए गए आकर्षक बैज सहायक कर्मचारियों को पहनाकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह के दौरान सभी सहायक कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्हें अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि सहायक कर्मचारियों के बिना किसी भी संस्थान का सुचारू संचालन संभव नहीं है और वे विद्यालय की प्रगति के सच्चे आधार स्तंभ हैं। हेडमास्टर एसपी आनंद ने भी कर्मचारियों के समर्पण एवं निष्ठा की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यार्थियों के सहयोग से किया गया, जिससे यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बन गया। इस अवसर ने विद्यार्थियों को श्रम की गरिमा एवं सम्मान का महत्वपूर्ण संदेश भी प्रदान किया।
3/related/default