गुंसी के वार्ड नंबर 8 मीणा के मोहल्ले में गहराया पेयजल संकट: एक महिने से नहीं आ रहा है बीसलपुर पेयजल पॉईंट में पानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव गुंसी के वार्ड नंबर 8 मीणा के मोहल्ले में बीसलपुर परियोजना के तहत लगाए गए बीसलपुर पेयजल पॉइंट में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलावती दर्जी, गीता मीणा, आशा दर्जी, संतोष मीणा, सरस्वती मीणा, ममता मीना व अंजू दर्जी ने बताया कि बीसलपुर परियोजना के तहत लगाए गए प्वाइंटों में 1 महीने से पानी नहीं आ रहा है। कभी-कभी आता है लेकिन कम मात्रा में आता है, जिससे मोहल्ले वासियों की जलापूर्ति नहीं हो रही है। मोहल्ले वासियों को दूर-दराज के कुएं से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाएं पानी भरने के लिए सुबह जल्दी उठकर पॉइंट के आगे जाकर अपना नंबर लगाकर घंटों बैठने के बाद भी एक बूंद पानी नहीं आता है, जिससे महिलाओं को निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों को महंगे दामों में पानी का टैंकर डलवाने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में कुछ घरों में ईनवेटर लगे हुए हैं, जो लाइट जाने के बाद पानी की मोटर चलाकर टंकियां भरते हैं, जिससे पानी आगे नहीं पहुंचता है। ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर 1 साल से पंचायत प्रशासन को भी कई बार अवगत करा चुके हैं। उक्त समस्या पर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!