शिविर में बताए गए सिद्धांतों की अच्छी तरह पालना करें: मनोहर लाल जाट

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका क्षेत्र में नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षण नगर पालिका सभागार में संपन्न हुआ। जनगणना अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि 1 से 9 मई तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में तीन बैचों में कुल 103 प्रगणकों व 18 सुपरवाइजरों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य हेतु नगर पालिका क्षेत्र के 40 वार्डों में 93 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व 15 मई तक प्रत्येक परिवार स्वयं गणना की प्रक्रिया भी पूर्ण कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में बताए गए सिद्धांतों की अच्छी तरह पालना करें एवं गम्भीरता पूर्वक लेवे। उन्होंने निष्पक्ष एवं पार्दशिता से कार्य करने के लिए निर्देश दिए। फील्ड ट्रेनर देवकीनंदन गौतम एवं चंद्रप्रकाश खंडेलवाल द्वारा प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान जनगणना एवं सूचीकरण प्रपत्र में भरे जाने वाले 34 कॉलमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना कार्य की प्रक्रिया, मोबाइल एप्लीकेशन, मकान सूचीकरण एवं डेटा संकलन संबंधी कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षण शिविर में राजस्व अधिकारी मनीष गौर, सहायक प्रोग्रामर रामवतार चौधरी, सतीश सोनी एवं कंप्यूटर अनुदेशक रतन प्रजापत का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!