निवाई (लालचंद माली): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तालुका विधिक सेवा सेवा समिति, निवाई कार्यालय पर किया गया। लोक अदालत में तालुका अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सृष्टि चौधरी, एसडीएम प्रीति मीणा व सदस्य अधिवक्ता महेश शर्मा द्वारा 77 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंक, बीएसएनल व जेवीवीएनएल के कुल 22 मामलों में राजीनामा हुआ, जिसमें कुल 58 लाख 66 हजार 427 रुपए की राशि की वसूली की गई। इस अवसर पर न्यायाधीश सृष्टि चौधरी ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्याय की सुलभता को सुनिश्चित करना और विवादों का त्वरित निपटारा करना है।
3/related/default