भारत विकास परिषद के 33वें अध्यक्ष बने राजकुमार जिंदल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (विपिन शर्मा): भारत विकास परिषद का 33वॉ दायित्व ग्रहण समारोह निजी स्थान पर संपन्न हुआ। जिसमें राजकुमार जिंदल अध्यक्ष, मुकेश यादव सचिव, गुलाबचंद प्रजापत कोषाध्यक्ष तथा सीमा अग्रवाल महिला अध्यक्ष बनी। सर्वप्रथम मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.श्याम सुंदर अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद एक सामाजिक संगठन है, जिसमें गरीब तथा असहाय की सेवा का संकल्प लिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीए राजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि भारत विकास परिषद निरंतर देश हित में कार्य करती है और विभिन्न संकल्प को पूरा करने का कार्य करती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.गजेंद्र यादव रहे। इन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग के लिए बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक अनिल सेठ द्वारा बताया गया कि भारत विकास परिषद (BVP) एक स्वैच्छिक संगठन है, जो 'स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत' के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा में लगा है। इसके प्रमुख सेवा कार्यों में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, स्थायी स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल वैन, शिक्षा, रक्तदान और ग्राम विकास (गोद लेकर) जैसे कार्य शामिल हैं। शाखा संरक्षक विनोद अग्रवाल द्वारा परिषद के आयाम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने अपने कार्यकाल की समीक्षा कर बताया कि यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि रही हो तो इस कार्यकाल में हम उस त्रुटि को पूरा करने का प्रण लेते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सचिव अनिल शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष महिपाल सेन, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद सेन, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व सचिव रामकिशन शर्मा, देवेंद्र यादव, शिवचरण जोशी, डॉ.अनिल गुप्ता, हेमंत जोशी, पद्म अग्रवाल, राम नरेश पटेल, वीरेंद्र वर्मा, रामकिशन शर्मा, डॉ.ऋषि देव, डॉ.हनुमान यादव, डॉ.सपना यादव, विलोक गोयल, गजराज यादव, मनोज गुप्ता, नवीन शर्मा, डॉ.विजय मडोवरा, संजय यादव, विनय गॉड, राकेश वर्मा, नरेंद्र सलारिया, घनश्याम प्रजापत, रितु गोयल, पुष्पा प्रजापत, सरोज प्रजापत, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, सुशील सेन, पूजा देवी एवं संगठन की महिलाएं एवं पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। मंच संचालन बबीता जिंदल के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!