जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा राजस्थान के जयपुर में 13 मई को 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजो के सानिध्य में भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसमें अपने क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कर्मयोगियों को कर्म श्री अवार्ड से नवाजा जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस समापन महोत्सव पर अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन का कार्यक्रम 13 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अत्यन्त भव्य एवं गरिमामय रुप से आयोजित किया जायेगा। यह महोत्सव श्रमिक वर्ग के संघर्ष, समर्पण एवं उनके समाज निर्माण में योगदान को समर्पित एक विशेष आयोजन है। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, उद्योग एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित प्रतिभाओ को मंच के मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा कर्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसी क्रम में ग्राम सुगनपुरा, तहसील सपोटरा, जिला करौली के लाल डॉ.राजू लाल बैरवा पुत्र बाबूलाल बैरवा, निदेशक जीवन ज्योति जनरल एंड एडवांस्ड फिजियोथैरेपी हॉस्पिटल, सिरसी रोड, जयपुर ने ग्राम सुगनपुरा और मीना वाला, सिरसी रोड, जयपुर का नाम रोशन किया है। डॉ. बैरवा पूर्व में लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से बेस्ट चिरौप्रैक्टर और पेन एक्सपर्ट फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में सम्मानित हो चुके है और अब एक बार फिर से गुलाबी नगरी जयपुर में 13 मई को होने जा रहे कार्यक्रम में डॉ.बैरवा को कर्म श्री अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जा रहा है। इस खबर से ग्राम सुगनपुरा के समस्त ग्रामवासी और आसपास के समस्त निवासी एवं भरतोनिया परिवार में खुशी का माहौल है।
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा डॉ.राजूलाल बैरवा होंगे कर्मश्री अवार्ड 2026 से सम्मानित
By -
May 10, 2026
0
Tags: