जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एमएनआईटी प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में एसकेआईटी ने थीसिस टाइटंस को 7 रन से हराते हुए रोमांचक जीत दर्ज कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी एसकेआईटी की टीम से योगेश ने आतिशी पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर 83 रनों की धुंआधार पारी खेली, उन्होंने पांचवें विकेट पर मेहुल महर्षि (28 रन) के साथ 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। एसकेआईटी के स्कोर 169 रन का पीछा करने उतरी थीसिस टाइटंस 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी। थीसिस टाइटंस की ओर से अभिषेक राज ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मेन ऑफ द मैच का खिताब योगेश को मिला। वही अभिषेक राज को बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज, जीशान बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, मयंक गुप्ता को बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज और सत्येंद्र को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। एसकेआईटी के निदेशक जयपाल मील ने टीम की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
3/related/default