राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 13 व 14 मई को जालोर जिले के दौरे पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 13 व 14 मई जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रानीवाड़ा विधानसभा के पंसेरी में ग्राम विकास चौपाल में शिरकत करेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 13 मई, बुधवार को सायं 4.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सायं 5.20 बजे जसवंतपुरा तहसील के पंसेरी में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। सायं 5.25 बजे हैलीपैड से रवाना होकर सायं 5.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंसेरी (जसवंतपुरा) पहुँचेंगे, जहाँ वे ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा रात्रि विश्राम पंसेरी में करेंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 14 मई, गुरूवार को प्रातः भ्रमण के उपरांत प्रातः 10 बजे पंसेरी से रवाना होकर प्रातः 10.05 बजे हैलीपैड पहुँचेंगे तथा प्रातः 10.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा डांगावास (मेड़ता) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!