नीति आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी भाद्राजून का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा आशान्वित ब्लॉक आहोर के लिए नियुक्त केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भारत सरकार के निदेशक अरविन्द रावत ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भाद्राजून का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ देखी। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी अरविन्द रावत ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टरों की जाँच करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन काउन्टर, मेडिकल वार्ड एवं अस्पताल का निरीक्षण कर बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने व मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेवाएँ मुहैया करवाने के निर्देश दिए।  

*लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम के दिए निर्देश*
सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र आहोर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने लू-तापघात व मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करते हुए मरीजों का सुविधापूर्ण माहौल में उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने, दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने लू-तापघात के रोगियों के लिए बनाये गये डेडिकेटेड वार्डों का निरीक्षण कर कूलर, एसी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, रोगी के उपचार के लिए आपातकालीन किट में बर्फ, ओआरएस, ड्रिपसेट, फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों व कार्मिकों को हीट वेव व लू से प्रभावित मरीजों को अविलम्ब उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।

*मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक*
उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुए सुविधापूर्ण माहौल में उपचार मुहैया करवाने के लिए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, बीसीएमओ डॉ.शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!