डॉ.अरुण गर्ग के देश में शीर्ष 100 कलेक्टर्स में शामिल होने पर शहरवासियों ने किया भव्य अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग को देश के प्रतिष्ठित 100 सर्वश्रेष्ठ जिला कलेक्टरों की सूची में स्थान मिलना पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। 'फेम इंडिया' एवं 'एशिया पोस्ट' द्वारा हाल ही में जारी किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह उपलब्धि डॉ.गर्ग द्वारा जिले में किए गए नवाचारों, त्वरित निर्णय क्षमता, उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधन और प्रभावी गवर्नेंस के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कौशल का प्रमाण है, बल्कि झुंझुनूं में हो रहे सकारात्मक प्रशासनिक बदलावों की राष्ट्रीय स्वीकृति भी है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में झुंझुनूं शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य जनों ने जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग को बधाई दी। इस अवसर पर उनका शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर अभिनंदन पत्र भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य जन उपस्थित थे। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था‌ ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया प्रमोद खण्डेलिया, लायंस क्लब झुंझुनूं अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, सचिव गोपालकृष्ण गुप्ता एवं अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास।
यह उपलब्धि एक व्यापक और पारदर्शी मूल्यांकन का परिणाम है। इस सर्वे के अंतर्गत देश भर के लगभग 800 जिलों के जिलाधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों, उनके नेतृत्व और जनसेवा पर पड़े प्रभाव का सूक्ष्म आकलन किया गया। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा 10 प्रमुख मानकों पर यह मूल्यांकन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता एवं प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता एवं नवाचार, जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, संवेदनशीलता एवं व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता एवं विकासोन्मुख सोच शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!