जनगणना कार्यो का में उप जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता एवं पारदर्शिता के दिये निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत जिले में चल रहे फील्ड कार्यों का बुधवार को उप जिला जनगणना अधिकारी पूनम कटेवा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगड़ नगर पालिका क्षेत्र में कई भवनों एवं मकानों पर अंकित जनगणना भवन संख्या और जनगणना मकान संख्या की मौके पर जांच की तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं भवन संख्या का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रमबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ प्रगणकों द्वारा तैयार किया गया नजरी नक्शा निर्धारित निर्देशों के अनुरूप नहीं था। नियमानुसार नजरी नक्शा उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रारंभ होकर दक्षिण-पूर्व दिशा पर समाप्त होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा नजरी नक्शा तैयार करने के बाद किए जाने वाले भवन क्रमांकन का कार्य भी निर्देशानुसार नहीं पाया गया। 
उप जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रगणक द्वारा त्रुटिपूर्ण आंकड़ों को सिंक कर सुपरवाइजर को अग्रेषित कर दिया गया था। वहीं सुपरवाइजर द्वारा भी क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किए बिना ही डाटा और नजरी नक्शे को सत्यापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्य गंभीर लापरवाही एवं जनगणना निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका बगड़ के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार जांगिड़ सहित, संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!