चाकसू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व पिलानी विधायक काका सुंदरलाल के निजी सहायक रहे चित्रगुप्त नारोलिया की बेटी नम्रता सिंह नारोलिया ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में अंतिम रूप से चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नम्रता वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थीं और अपनी मेहनत, अनुशासन व लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से चाकसू क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नम्रता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व साथियों को देते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है, साथ ही उन्होंने भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य बताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान व भाजपा नेता कैलाश मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी, वहीं विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, डॉ.रविंद्र नारोलिया और पार्षद सोनू-सीताराम मंडावरिया सहित अनेक लोगों ने उनकी उपलब्धि को सराहा।
3/related/default