सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद द्वारा हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित किया जाने वाला निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा एवं परामर्श सेवा शिविर रविवार को परिषद के सेवा मंदिर भवन में लगाया गया जिसमें 105 रोगी लाभान्वित हुए। परिषद के स्थानीय अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित इस शिविर के लिए पंजीयन का कार्य सुबह 9 बजे ही प्रारंभ कर दिया गया था। इस अवसर पर सीकर स्थित टीबड़ा आई हॉस्पिटल एवं रेटिना सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 74 रोगियों का नेत्र परीक्षण कर आपरेशन योग्य 17 रोगी चिह्नित किये गये, जिनका आपरेशन सीकर में मंगलवार को परिषद के खर्च पर कराया जाएगा। परिषद सचिव निशान्त गोयनका ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक वैध पूजा खुशवाहा की सेवाएं भी उपलब्ध रही । चिकित्सकों के परामर्श अनुसार सभी रोगियों को सात दिन की निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त शिविर में रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) की भी निःशुल्क जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस सेवा ल अभियान के अन्तर्गत अब तक लगभग 100 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के माध्यम से नेत्र ज्योति दी गई है तथा करीब 800 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवा का लाभ उठाया है। हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला यह शिविर अगले माह 31 मई को सेवा मन्दिर भवन में लगाया जायेगा। शिविर में परिषद के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बुबना के नेतृत्व में सौरभ झाँकल व हितेश शर्मा ने रोगियों का पंजीयन करने, मरीजों को सम्बन्धित कक्ष तक पंहुचाने, दवा वितरण आदि विभिन्न सेवाओं के व्यवस्थित संचालन में अपनी सेवाएं दी। परिषद के संदीप बजाज, आशीष पाराशर, विकास सैनी, पवन शर्मा, आनंद चूड़ीवाला, नरेश सैनी, बाबूलाल बिजारणिया, श्याम सुन्दर चमड़िया व पिन्टू यादव ने भी शिविर संचालन में सहयोग किया।
मासिक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर में 105 रोगी हुए लाभान्वित
By -
April 26, 2026
0
Tags: