झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा झुंझुनूं बीड़ क्षेत्र में पक्षियों के संरक्षण के लिए परिंडा अभियान की शुरुआत की गई। जिला सचिव उमेद झाझड़िया के नेतृत्व में लव कुश वाटिका बीड़ स्थित खेतानाथ बावड़ी पर प्रकृति प्रेमियों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उन्हें पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अनुसंधान अधिकारी रामावतार मरोड़िया, राकेश मांजू, भरत सिंह, दिनेश, सत्यवीर, बलबीर, ओमप्रकाश, बीरबल, गिरधारीलाल, राजेश, रामसिंह और डॉक्टर बल्लू सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने गर्मी के मौसम में नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया।
झुंझुनूं बीड़ में परिंडा अभियान शुरू, पक्षियों के लिए लगाए जल पात्र
By -
April 26, 2026
0
Tags: