ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राधारानी होटल के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बरोनी थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि गांव गोविन्दपुरा तहसील श्री माधोपुर जिला सीकर निवासी महिपाल (30) पुत्र बजरंग लाल जाट सीकर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर टोंक में खाखला (भूसा) लेने जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राधारानी होटल के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक महिपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता ट्रैक्टर-ट्रॉली को सडक के किनारे करवाकर यातायात को सुचारू किया। ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करके पुलिस थाने में खडा करवा दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का निवाई उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!