निवाई (लालचंद माली): निवाई बाईपास पर बरथल तिराहे से कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का फिल्मी स्टाइल में अपहरण करने के प्रकरण का खुलासा करते हुए डीएसटी टीम व बरोनी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरण के मामले में घाटी वाला मौहल्ला निवाई निवासी चन्दू उर्फ राकेश पुत्र राजू नामा, निवाई निवासी मोहित पुत्र गिर्राज परीडवाल, नया गांव निवासी मनराज पुत्र सोहनलाल गुर्जर व राधेश्याम उर्फ राधे पुत्र मेवाराम को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में हैड कानि शरीफ मोहम्मद, कानि प्रधान, कानि. शिवपाल, कानि रुकमकेश, कानि राधामोहन, कानि राधाकिशन, कानि राजेश कुमार व बरोनी थाना पुलिस का योगदान रहा। बरोनी थाना प्रभारी कुसुम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
3/related/default