निवाई (लालचंद माली): सेन समाज की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को सेन समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में चतुर्भुज तालाब टोंक के पास स्थित समाज की बगीची में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सेन फौजी ने बताया कि बैठक में नारायणी माता मंदिर के निर्माण कार्य एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी तहसीलों के अध्यक्ष के निर्वाचन के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में टोंक, निवाई, पीपलू, टोडारायसिंह, मालपुरा, देवली, दूनी, उनियारा सहित सभी जगह से सैकड़ो समाज के लोग शामिल होंगे।
3/related/default