निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे अखिल हरियाणा गौड़ ब्राह्मण छात्रावास में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा अलियाबाद ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शंभूलाल कुईवाले, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रामनारायण काजला, सह कोषाध्यक्ष गोपाल, बंशी बोहरा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मावा वाले, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुनिल शर्मा सहित टोंक महासभा के जिला इकाईयों के अध्यक्ष, सदस्यगण व भामाशाह भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी लक्ष्मीचन्द शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में 51 जोडो का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की जाएाी। बैठक में कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
3/related/default