निवाई (लालचंद माली): झिलाय रोड़ पर स्थित कुंज बिहारी आश्रम के समीप रेलवे ट्रेक को क्रॉस कर रहे एक युवक ट्रैन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि गौरव उर्फ गौरु (21) पुत्र शिवदयाल जांगिड़ निवासी खंडवा गुरूवार को सुबह करीब साढे 10 बजे कुंज बिहारी आश्रम के समीप रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह जबलपुर-जयपुर वाली इन्टरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। गौरव राजकीय विद्यालय में फस्र्ट ईयर का छात्र था। वह परीक्षा देने के लिए घर निकला था। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम मय जाब्ते पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक के क्षतविक्षत शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
3/related/default