अज्ञात कार की टक्कर से 55 वर्षिय महिला की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी चोराहे पर सडक़ पार करने के दौरान एक महिला के एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बरौनी थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि मनभर देवी (55) पत्नी जगदीश जाट निवासी पहाड़ी अपनी पुत्री को जयपुर जाने वाली बस में बैठाने आई थी। अपनी पुत्री निकिता को बस में बैठाकर वह सडक़ क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान तेजगति से आ रही एक अज्ञात कार ने उसके टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मय जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर निवाई उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक महिला के तीन पुत्रियां है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!