किसान महापंचायत की बैठक आज टोंक में

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): किसान महापंचायत की जल यात्रा को लेकर 17 अप्रैल को जिला अध्यक्ष गोपीलाल जाट की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की मौजूदगी में टोंक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी। किसान महापंचायत उपाध्यक्ष कमलेश जाट खंडवा ने बताया कि किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी समिति टोंक में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निवाई क्षेत्र को ईसरदा बांध का पानी नहरों द्वारा उपलब्ध करवाने को लेकर 52 ग्राम पंचायतों में पांच दिवसीय जल यात्रा निकालने, यात्रा को सफल बनाने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन करने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी और कमेटियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!