अलवर जिला राष्ट्रीय सवर्ण दल कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: राष्ट्रीय सवर्ण दल, अलवर की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला अलवर में दोपहर प्रदेश संरक्षक देशबंधु जोशी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनल राजेंद्र सिंह कोठी राव द्वारा महाराजा भर्तहरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश संरक्षक देशबंधु जोशी ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी के प्रति निष्ठा एवं संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। संगठन मुख्य संरक्षक जिला समिति कर्नल राजेंद्र सिंह कोठी राव, संरक्षक डॉ.रामावतार शर्मा (आलोक), जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव नीमराना, महामंत्री कुलदीप जायसवाल, संगठन मंत्री अशोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नाथावत, संगठन मंत्री राहुल सैनी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र आचार्य, शहर अध्यक्ष
आकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मोना सोनी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुभाष शर्मा रेणी, एडवोकेट संदीप मिश्रा (अलवर), शुभम शर्मा (रेणी) थानागाजी तहसील प्रभारी, विजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त तहसीलदार), विधानसभा कठूमर प्रभारी सचिन खंडेलवाल, कार्यकारिणी सम्मानित सदस्य राज कुमार शर्मा, नटवराम शास्त्री, प्रभु दयाल शर्मा, आकाश मिश्रा, राजेश शर्मा, हरी शर्मा, कमलकांत शर्मा, रामावतार चौहान, गोपाल मिश्रा, (राजगढ़), मुरारी लाल पाराशर, महेश मुद्गल, विश्व बंधु शर्मा, राजेश जोशी (नीमला राजगढ़) मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक कर्नल राजेंद्र सिंह, प्रदेश मुख्य संरक्षक देशबंधु जोशी ने कहा कि हमको बड़े राजनीतिक दलों से मोह भंग करके स्वतंत्र अभिव्यक्ति गुप्त मतदान का सदुपयोग भविष्य के लिए करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले राष्ट्रीय सवर्ण दल का सदस्यता अभियान एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और आगामी परिषद, पालिका, पंचायत राज चुनाव में राष्ट्रीय सवर्ण दल अपने उम्मीदवार उतारेगी, इसके लिए वार्ड स्तर तक संगठन को गठन और मजबूत करने पर जोर दिया जाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राजेंद्र आचार्य ने किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!