तारानगर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री सूरजमल, हीरालाल, काशीराम कंदोई बालिका आदर्श विद्या मंदिर, तारानगर में नव-निर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर उपस्थित रहे, जबकि विद्या भारती के अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मंत्री शिवप्रसाद ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भामाशाह उपस्थित रहे। भामाशाहों में ओमप्रकाश कंदोई, भंवर लाल कंदोई, निरंजन कंदोई एवं निर्मल कंदोई सहित सूरजमल, हीरालाल व काशीराम कन्दोई परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से भवन का निर्माण संभव हो सका। कार्यक्रम में भारतीय पैरा ओलंपिक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक ओमप्रकाश सैनी एवं आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भामाशाह परिवार के योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भामाशाह निरंजन कन्दोई ने कहा कि चूंकी इसी मिट्टी में बड़ा हुआ तो शिक्षा के क्षेत्र में कोई पीछे ना रहे इसी उद्देष्य की पूर्ति के लिये हमने इस तरह के शिक्षा मंदिरो को बनाने का बीड़ा उठाया, उन्होने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री सहयोग करे तो कन्दोई परिवार की महाविद्यालय बनाने की भी इच्छा है। कन्दोई परिवार के भामाशाहो ने इस विद्यालय में 10वीं व 12 कक्षा में प्रथम आने वाली छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा की तो वहीं कन्दोई परिवार की महिलाओं ने इस नवनिर्मित भवन में शानदार कम्प्यूटर लैब की सौगात देने की भी घोषणा कर डाली।कार्यायक्रम में कन्दोई परिवार के भामाशाहो का भी स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कन्दोई परिवार ने दिया स्कूल भवन का शानदार उपहार, तारानगर में नव-निर्मित भवन का लोकार्पण
By -
April 25, 2026
0
Tags: