साइबर सुरक्षा एवं अपराध जागरूकता कार्यशाला संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर की अध्यक्षता में साइबर सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वार्ता विशेषज्ञ साइबर पुलिस थाना टोंक के अनिल कुमार चौधरी एवं इंद्र कुमार ताखर ने साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट का उपयोग करना जितना आसान है, उतनी ही सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग व सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य गुर्जर ने आज के समय में तकनीक का ज्ञान होना जितना आवश्यक है, उसकी सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी उतना ही जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा का ज्ञान उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों का आह्वान किया कि शिविर में दी गई जानकारियों को अपने परिवार और आस-पडोस के लोगों तक भी पहुँचाएं, ताकि समाज को साइबर अपराधों से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया व बैंकिंग खातों के लिए जटिल पासवर्ड का उपयोग करें, साइबर धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!