निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत लुहारा के राजपूत दरवाजा चौक में सीसी रोड़ का निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजपूत समाज विगत 50 वर्षो से सीसी रोड़ के निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। लुहारा प्रशासक बिन्दू कंवर ने ग्रामीणों व राजपूत समाज के लोगों के साथ उक्त समस्या को लेकर कई बार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था लेकिन सीसी रोड़ का निर्माण कार्य नहीं हो सका। जिस पर प्रशासक बिन्दू कंवर ने ग्रामीणों की उक्त मांग को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा एवं ग्राम पंचायत में सर्वसम्मति से कोरम में प्रस्ताव लेकर सरकार से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति ली और दरवाजा चौक पर सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण करवाया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणें ने प्रशासक बिन्दू कंवर का आभार जताया।
लुहारा में सीसी रोड का हुआ निर्माण, विगत 50 वर्षो का सपना हुआ साकार
By -
April 25, 2026
0
Tags: