चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): ब्रह्म चैतन्य संस्थान, चिड़ावा के तत्वावधान में 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समस्त कार्यक्रमों को आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय अजय कुमार बागड़ी एवं डॉ.शगुन महमिया (पुत्री विपुल महमिया) के आकस्मिक व असामयिक निधन के चलते लिया गया है। संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र ने बताया कि इन दोनों व्यक्तित्वों का असमय जाना संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में समाज ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए उत्सव के उल्लास की जगह शोक व्यक्त करने का निर्णय लिया है। अजय कुमार और डॉ.शगुन के निधन की खबर मिलते ही कस्बे सहित पूरे ब्राह्मण समाज में शोक की लहर दौड़ गई। ब्रह्म चैतन्य संस्थान ने शोक संदेश जारी कर पुण्यात्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।
अजय बागड़ी व डॉ.शगुन के निधन पर परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम स्थगित
By -
April 25, 2026
0
Tags: