जेके मोदी स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन: भीषण गर्मी में छात्राओं को मिलेगा शीतल जल

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायन्स क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। शनिवार को जेके मोदी राजकीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया।

*स्मृति में सेवा का संकल्प*

यह वाटर कूलर श्रीमती सुवादेवी (धर्मपत्नि रामलाल केडिया) की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र और चेन्नई प्रवासी महावीर केडिया (चनाना निवासी) के सौजन्य से भेंट किया गया है। विद्यालय परिसर में दोपहर 12:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल ने फीता खोलकर वाटर कूलर का लोकार्पण किया।

*सम्मान एवं अभिनंदन*
उद्घाटन समारोह से पूर्व विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से स्कूल की प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्या का दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

*उपस्थित गणमान्य जन*

इस सेवा कार्य के साक्षी बनने हेतु क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, सुनील तुलस्यान, सीए पवन केडिया, लायंस क्लब झुंझुनू के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन श्रवण केजडीवाल, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल जांगिड, कैलाश चंद्र सिंघानिया, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, जेके मोदी राजकीय बालिका विद्यालय प्रधानाचार्या सुलोचना बुडानिया, उप प्रधानाचार्या पंकज बुडानिया, अंजू पूनिया, अन्य स्टाफ सदस्य विजेन्द्र कुमार, कुलदीप, अजय सिंह राव, श्रीमती रचना चौधरी, श्रीमती सुनिता, श्रीमती दिप्ती महला, श्रीमती दर्शना, श्रीमती रेणु, श्रीमती पूनम एवं विकास कुमार उपस्थित थे। भीषण गर्मी के इस मौसम में हर व्यक्ति को शीतल जल उपलब्ध हो, इसी पुनीत भावना के साथ लायंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा विभिन्न सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में वाटर कूलर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इस पहल की स्थानीय निवासियों और विद्यालय परिवार ने मुक्तकंठ से सराहना की है, जिससे छात्राओं को अब तपती गर्मी में पीने के ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!