झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक रिको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यकर्ता बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने बताया कि आज रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सम्पूर्ण देश में 14 जिले लाईव जुड़ेंगे, जिसमे राजस्थान प्रदेश में झुंझुनू जिला चुना गया है। कुलहरी ने बताया कि कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों द्वारा सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को लागू होने से रोकने का जो षड्यंत्रपूर्वक प्रयास किया गया है, उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान देशभर में महिलाओं से संवाद करेंगे। उसी के अंतर्गत रीको स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल सभागार में लाईव मन की बात कार्यक्रम में जिलेभर की सैकड़ो महिलाएँ शामिल होंगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले भर से महिलाएं प्रातः 10 बजे पब्लिक स्कूल पहुंचेंगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने जिले के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को देखने-सुनने और फ़ोटो को सरल ऐप पर अपलोड करने को लेकर कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारियाँ भी सौंपी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह ढाका, सुनील लांबा, जिला मंत्री निखिल शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश चौधरी, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जय सिंह माँठ, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, वर्षा सोमरा, हनुमान सिह, विजेंद्र सिंह, अनिल स्वामी, राजेन्द्र चौधरी, संजय मील, राहुल कुमावत, अनिल नैन, मनोज कालेर, राजकुमार धुँआ, आशीष दांगी, संजीव महला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में झुंझुनू जिला जुड़ेगा लाइव
By -
April 25, 2026
0
Tags: