निवाई (लालचंद माली): राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने ग्रीष्म अवकाश व संस्था प्रधान की अधिकृत अवकाश की कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को ज्ञापन सौंपा है। जिला मंत्री मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश में 10 दिन की कटौती एवं संस्था प्रधान के दो अवकाशों में से एक अवकाश की कटौती के कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अवकाशों में की गई कटौती न तो व्यावहारिक है और ना ही न्याय संगत है। ज्ञापन में बताया कि उक्त मांगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन के तृतीय चरण में समस्त जिला मुख्यालय पर 20 अप्रैल को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा एवं चतुर्थ चरण में रामगंज मंडी कोटा में 18 मई को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष मौलेश मीणा, तहसील मंत्री ताराचंद बैरवा, प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह झिलाय, जिला कोषाध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, मुकेश कुमार मीणा, रेनू गौनावत, रुक्मणी मीणा, श्वेता नागर, माधुरी गौनावत, केदारराम कुम्हार, सीताराम मीणा, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार मीणा, रमेश बैरवा, अनीता चौधरी, प्रभाती मीणा, काली मीना, सुमन चौधरी ,निरमा चौधरी, शिवराज मीणा, गोविंद चौधरी, रोहित मीणा, नरेंद्र लोधी, सोहन लाल बैरवा, प्रहलाद बैरवा, जयनारायण बैरवा व शिवराज शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
शिक्षक संघ सियाराम ने मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
By -
April 08, 2026
0
Tags: