निवाई/गुंसी (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव गुंसी में रामाज रिसोर्ट पर रोड सेफ्टी लाइन एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ परिवहन आयुक्त राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में 88वां निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। विभाग के सचिव प्रताप भाटिया ने बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञो द्वारा वाहन चालकों की आँखों की विभिन्न कमियों सहित नजदीकी व दूर की जांचे की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में 101 चालकों की आँखों की जांचे करके कमजोर नजर वाले 63 रोगीयों को निःशुल्क चश्मे व आँखो की दवाई वितरित की गई। शिविर में तकनीकी टीम के जसविंदर व अनन्त लकोटिया द्वारा परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि अगला शिविर सीकर मे आयोजित किया जाएगा। ताकि राजमार्गों पर चलने वाले चालकों की आंखों की रोशनी ठीक रहे। इस दौरान सभी वाहन चालकों को बेसिक रोड सेफ्टी की जानकारी देते हुए रोड लाइन में गाड़ी चलाने व नशे में गाड़ी नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में रामाज रिसॉर्ट के ऑनर मोहित टेलर एवं आरटीओ का विशेष सहयोग रहा।
3/related/default