निवाई (लालचंद माली): ग्राम पंचायत ललवाड़ी मंडल के गांव सुखपुरा, विजय गोविंदपुरा, थूणी, अगरपुरा व ललवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक प्रभु सिंह, उपाध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी, सह संयोजक कृष्ण सिंह राजावत, सदस्य रामजीलाल चौधरी व लोकेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से गांवों में पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगभग 250 परिंडे बांधे। धीरज सिंह ने बताया कि सैकड़ो लोगों के सहयोग से अपने घरों में पेड़ों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे बांधे। इस दौरान सभी लोगों को परिंडे में पानी भरने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जीएसएस अध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर, जंसीलाल गुर्जर, रामजी लाल गुर्जर, फेलीराम मीणा, प्रहलाद जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, लल्लू लाल जांगिड़, अशोक प्रजापत, सत्यनारायण चौधरी, विष्णु सिंह राजावत व दतवास थाने के एएसआई सहित कई कांस्टेबल भी मौजूद थे।
3/related/default