अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, बरोनी पुलिस की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बरोनी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। बरोनी थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव व पीपलू डीवाईएसपी रामअवतार के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बगडी रोड पर नाकेबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूकवाया। जांच करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 8 टन अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने चालक और मालिक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थानाधिकारी सुश्री कुसुम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी। टीम में हेड कांस्टेबल रत्तिराम, कांस्टेबल रामू, रामकिशोर व भरतराज शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!