निवाई व बरौनी में रूकवाए 14 बाल विवाह

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले भर में सघन अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और सिकोईडिकोन की टीमों ने निवाई, बरौनी व अलीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले 14 बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रुकवाया है। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक नवल खान के नेतृत्व में टीमों ने पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीण अंचलों में पैनी नजर रखी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन से कमलेश सैनी व सिकोईडिकोन से देवेंद्र कुमार ने मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचकर दस्तावेजों की पड़ताल की। गांवों में जहाँ विवाह की रस्में होने वाली थीं, वहाँ आयु कम पाए जाने पर प्रशासन द्वारा समझाईस करके शादियों को रुकवाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने परिवारों को बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!